अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा, “हम तब मुख्यमंत्री बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। पिछली बार कहां से मुख्यमंत्री बना था, बताओ? लोकसभा से। तो फिर वहीं से आकर शपथ लूंगा।” गौरतलब है कि वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री बनने के समय अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद थे। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
योगी सरकार पर साधा निशाना, भाजपा के 200 विधायकों के टिकट कटने का दावा
वाराणसी में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हरवाना चाहता था, लेकिन बाबा विश्वनाथ ने उन्हें दोहरा आशीर्वाद दे दिया। उन्होंने कहा कि दालमंडी में उजाड़े गए व्यापारियों और दुकानदारों का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव में उठाया जाएगा।
सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने 200 विधायकों के टिकट काटने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मां गंगा ने जिन्हें बुलाया था, उन्होंने ही मां गंगा को भुला दिया।
मणिकर्णिका घाट की विरासत मिटाने का आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मणिकर्णिका घाट की ऐतिहासिक विरासत मिटाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में जनता ने इसका जवाब दिया है। भाजपा पर हमला बोलते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि असली अराजकता भाजपा के शासन में है।
उन्होंने बांदा में एक नवजात बच्चे को कुत्ते द्वारा नोचे जाने की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके साथ ही बरेली आए केंद्रीय मंत्री के दौरे पर भी टिप्पणी की और शाहजहांपुर जाने की बात कही।
बागेश्वर धाम के बयानों पर भी भाजपा को घेरा
अखिलेश यादव ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए विवादित बयानों पर भी भाजपा को
