10 जनपथ में स्वामी प्रसाद मौर्य की एंट्री, राहुल गांधी से मुलाकात… क्या अब कांग्रेस में होगा बड़ा सियासी खेल?

6ac0b17378414-swami-prasad-maury

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला, राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। यह भी चर्चा है कि मौर्य अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर सकते हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।

यूपी सरकार में मंत्री से विपक्ष के नेता तक रहे

स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, सदन के नेता और विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम, रोजगार और समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म 2 जनवरी 1954 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के चकवाड़ में बदलू मौर्य के यहां हुआ था।

बसपा से बीजेपी और फिर सपा में गए थे मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य लंबे समय तक बसपा में रहे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का रुख किया और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। कुछ वर्षों तक सपा में रहने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाई।

अब उनकी पार्टी के कांग्रेस में विलय को लेकर चर्चा सामने आई है। 10 जनपथ पर राहुल गांधी से प्रस्तावित मुलाकात के बीच राजनीतिक हलकों में इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र