Redmi Note 15 Pro Plus की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 200MP कैमरे वाला फोन भारत में इतने में हो सकता है लॉन्च

redmi-note-15-pro-plus-5g-1769485297

नई दिल्ली। Redmi Note 15 Pro Plus 5G को लेकर बड़ी जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 200MP कैमरे के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। कीमत और वेरिएंट्स से जुड़ा विवरण लीक हो चुका है, जिससे यह साफ है कि कंपनी मिड-प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। Redmi Note 15 Pro Plus के साथ Redmi Note 15 Pro को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन हाल ही में चीन के घरेलू बाजार में पेश किए गए हैं।

इतनी हो सकती है Redmi Note 15 Pro Plus की कीमत
Redmi Note 15 Pro Plus की संभावित कीमत टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। लीक के मुताबिक, इस फोन की शुरुआती कीमत भारत में 38,999 रुपये हो सकती है। यह वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये बताई जा रही है।

प्री-बुकिंग में मिल सकते हैं खास ऑफर
लॉन्च के साथ कंपनी प्री-बुकिंग ऑफर भी पेश कर सकती है। लीक जानकारी के अनुसार, Redmi Note 15 Pro Plus की खरीद पर एक साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट दिया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को फ्री में Redmi Watch Move मिलने की भी संभावना है, जिससे यह डील और ज्यादा आकर्षक बन सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम
Redmi Note 15 Pro Plus 5G को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में हेवी गेमिंग को ध्यान में रखते हुए आइस-शील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप दिए जाने की बात कही जा रही है, जिससे लंबे समय तक परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहे।

बैटरी और चार्जिंग में भी दम
यह मिड-बजट स्मार्टफोन भारत में 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो सकेगा।

200MP कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है। Redmi Note 15 Pro Plus में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP के दो अन्य कैमरे मिलने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

डिस्प्ले में भी मिलेगा प्रीमियम अनुभव
फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक हो सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Victus 2 प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है।

29 जनवरी को भारत में लॉन्च
Redmi Note 15 Pro Plus का प्रोडक्ट पेज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को भारत में 29 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र