Bollywood Holi 2026: मुंबई में शुरू हुई रंगों की धूम, रणबीर कपूर-राहा की क्यूट होली ने जीता दिल

ranbir-kapoor-soha-ali-khan-1772528723

मुंबई। देशभर में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी, लेकिन उससे पहले ही मुंबई में रंगों का जश्न शुरू हो गया है। बॉलीवुड सितारे पाली हिल्स की हाउसिंग सोसाइटीज से लेकर अपने दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट करते नजर आए। 3 मार्च को महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मनाई जा रही होली में फिल्मी सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रणबीर और राहा की यादगार होली

इस साल के सेलिब्रेशन में सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा कपूर की रही। पाली हिल्स में दोस्तों के साथ होली खेलते हुए रणबीर रंगों में सराबोर नजर आए। ग्रे टैंक टी-शर्ट, ब्लू शॉर्ट्स और कैप में दिखे रणबीर ने पैपराज़ी के पास जाकर उन्हें ‘हैप्पी होली’ भी विश किया।

बेटी राहा के साथ उनकी मस्ती भरी होली के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इस पिता-बेटी की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोहा और नेहा का फैमिली गेट-टुगेदर

होली का असली रंग अपनों के साथ आता है और यही झलक सोहा अली खान और नेहा धूपिया के सेलिब्रेशन में देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सोहा अपनी बेटी इनाया के साथ रंगों में डूबी नजर आईं। कुछ ही देर में नेहा धूपिया भी अपने बच्चों के साथ इस जश्न में शामिल हो गईं। गुलाल और पानी के छींटों के बीच दोनों परिवारों ने बेफिक्र अंदाज में त्योहार मनाया। फैंस ने इस होली गेट-टुगेदर पर जमकर प्यार बरसाया।

खुशियों के बीच शांति का संदेश

रंगों की मस्ती के बीच सोहा अली खान ने दुनिया में बढ़ते तनाव पर भी चिंता जताई। इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शांति की अपील की। उन्होंने लिखा कि हिंसा का कोई अंत नहीं होता और उनकी प्रार्थनाएं उन मासूम बच्चों और लोगों के साथ हैं जो युद्ध से प्रभावित हो रहे हैं।

सोहा ने एक सुरक्षित और शांत भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि दुनिया हिंसा से मुक्त हो और हर कोई सुकून से जीवन जी सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र