PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेंगे ₹2000 और मोबाइल से ऐसे करें स्टेटस चेक

PM-Kisan-22th-installment-(2)-1771384957024_v-1771766837861_v

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अगली यानी 22वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह किस्त फरवरी के आखिरी सप्ताह से मार्च 2026 के बीच किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

हर साल मिलते हैं 6000 रुपये की सहायता
इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसे 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाता है। अनुमान है कि इस बार भी करीब 9 करोड़ किसानों को योजना का लाभ मिल सकता है, लेकिन इसके लिए eKYC अनिवार्य है।

eKYC नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त
पोर्टल के अनुसार सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC पूरा करना जरूरी है। अगर यह प्रक्रिया लंबित है तो किस्त रुक सकती है। किसान खुद पोर्टल पर OTP के जरिए eKYC कर सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन भी करवा सकते हैं।

मोबाइल से ऐसे चेक करें पैसा मिलेगा या नहीं
अगर आप जानना चाहते हैं कि 22वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं—
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं और Beneficiary List पर क्लिक करें।
स्टेप 3: राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4: Get Report पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर लाभार्थियों की सूची दिखेगी, जहां आप अपना नाम देख सकते हैं।

पिछली किस्त का स्टेटस भी ऐसे देखें
अगर आप पिछली किस्त की जानकारी जांचना चाहते हैं, तो Beneficiary Status विकल्प चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्तों का पूरा विवरण दिखाई देगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र