भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का असर: एस्टन मार्टिन की कारें 4.02 करोड़ रुपये तक सस्ती, सात मॉडल की कीमतों में भारी कटौती
वैंक्विश वोलांटे की कीमत में सबसे बड़ी कटौती
एस्टन मार्टिन की फ्लैगशिप ग्रैंड टूरर कार वैंक्विश वोलांटे की कीमत पहले 10.92 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने इसे घटाकर अब 6.90 करोड़ रुपये कर दिया है। इस तरह इसकी कीमत में 4.02 करोड़ रुपये की कमी आई है।
वहीं, वैंक्विश कूपे की कीमत 10.11 करोड़ रुपये से घटाकर 6.40 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस मॉडल पर ग्राहकों को 3.71 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।
डीबी12 एस कूपे और वोलांटे भी हुए सस्ते
कंपनी की डीबी12 एस रेंज के दोनों मॉडल की कीमतों में भी बड़ी कटौती की गई है। डीबी12 एस कूपे अब 6.62 करोड़ रुपये के बजाय 4.10 करोड़ रुपये में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत में 2.52 करोड़ रुपये की कमी हुई है।
इसी तरह डीबी12 एस वोलांटे की कीमत 7 करोड़ रुपये से घटाकर 4.35 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस मॉडल की कीमत में 2.65 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।
वैंटेज एस के दोनों मॉडल पर भी राहत
एस्टन मार्टिन की वैंटेज एस रेंज के कूपे और रोडस्टर मॉडल भी पहले के मुकाबले काफी सस्ते हो गए हैं। वैंटेज एस कूपे की कीमत 4.99 करोड़ रुपये से घटाकर 3.15 करोड़ रुपये कर दी गई है। यानी इसमें 1.84 करोड़ रुपये की कमी आई है।
वहीं, वैंटेज एस रोडस्टर की कीमत 5.26 करोड़ रुपये से घटाकर 3.35 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस मॉडल पर ग्राहकों को 1.91 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।
डीबीएक्स एस एसयूवी की कीमत 2.65 करोड़ रुपये घटी
कंपनी की लग्जरी और परफॉर्मेंस एसयूवी डीबीएक्स एस की कीमत में भी बड़ी कटौती की गई है। पहले यह मॉडल 6.80 करोड़ रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत घटाकर 4.15 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस तरह एसयूवी की कीमत में 2.65 करोड़ रुपये की कमी हुई है।
भारत-ब्रिटेन एफटीए से लग्जरी कार बाजार को उम्मीद
भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद एस्टन मार्टिन की ओर से कीमतों में की गई यह कटौती लग्जरी कार बाजार के लिए अहम मानी जा रही है। कंपनी के सात मॉडल सस्ते होने से ग्राहकों को करोड़ों रुपये की राहत मिलेगी।
हालांकि, कीमतों में बड़ी कमी के बावजूद एस्टन मार्टिन की कारें आम खरीदारों की पहुंच से बाहर हैं। नई कीमतों पर भी इनकी कीमत करोड़ों रुपये में बनी हुई है। इसके बावजूद प्रीमियम लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है।
