Google Chrome Alert: खतरनाक एक्सटेंशन पर चेतावनी, 1 लाख से ज्यादा यूजर्स का डेटा खतरे में

google-chrome-2-1769491684

नई दिल्ली। गूगल क्रोम यूजर्स के लिए एक बड़ी सिक्योरिटी चेतावनी जारी की गई है। गूगल वेब स्टोर ने कुछ ऐसे क्रोम एक्सटेंशन की पहचान की है, जो सिक्योरिटी जांच में फेल पाए गए हैं और वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। इन एक्सटेंशन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की निजी जानकारी हैकर्स के निशाने पर आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन एक्सटेंशन को एक लाख से ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल ने साफ तौर पर इन्हें तुरंत ब्राउजर से हटाने की सलाह दी है।

सिक्योरिटी चेक में फेल हुए एक्सटेंशन

गूगल क्रोम के आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार, वेब स्टोर पर मौजूद कुछ एक्सटेंशन मलिशियस एक्टिविटी में शामिल पाए गए हैं। सिक्योरिटी चेक के दौरान सामने आया कि इन एक्सटेंशन के जरिए यूजर के डिवाइस के क्लिपबोर्ड से संवेदनशील डेटा चोरी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, हैकर्स इनकी मदद से सिस्टम को रिमोट तरीके से कंट्रोल करने में भी सक्षम हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ एक्सटेंशन लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Good Tab समेत ये एक्सटेंशन बने खतरा

रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल क्रोम वेब स्टोर पर मौजूद Good Tab नाम का एक्सटेंशन सबसे ज्यादा प्रभावित पाया गया है। इसमें इनसिक्योर HTTP iframe लिंक बिना किसी सिक्योरिटी चेतावनी के खुल जाते हैं। इसके जरिए हैकर्स यूजर के पासवर्ड, निजी नोट्स और यहां तक कि क्रिप्टो वॉलेट तक को रिमोटली एक्सेस कर सकते हैं। कई मामलों में यूजर्स को भनक भी नहीं लगती और उनके अकाउंट खाली हो सकते हैं।

चाइल्ड प्रोटेक्शन और अन्य एक्सटेंशन भी संदिग्ध

Good Tab के अलावा कुछ चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्सटेंशन भी खतरे की सूची में शामिल बताए गए हैं। इनकी मदद से वेबसाइट कूकीज, लॉग-इन आईडी और अन्य संवेदनशील जानकारी चोरी की जा सकती है। हैकर्स इन एक्सटेंशन के जरिए डिवाइस में रिमोट एंट्री भी कर सकते हैं। वहीं DPS Wensafe और Stock Informer जैसे एक्सटेंशन पर भी यूजर्स के सर्च रिजल्ट से छेड़छाड़ करने का आरोप है।

यूजर्स को क्या करना चाहिए

गूगल ने साफ कहा है कि अगर आपके क्रोम ब्राउजर में इनमें से कोई भी एक्सटेंशन इंस्टॉल है, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। इसके साथ ही गूगल क्रोम को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना जरूरी है। इसके लिए ब्राउजर खोलकर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें, सेटिंग्स में जाएं और About Chrome सेक्शन में जाकर अपडेट चेक करें। समय पर अपडेट और संदिग्ध एक्सटेंशन हटाकर यूजर्स अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र