Border 3 Confirm: ‘बॉर्डर 2’ की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद तीसरे पार्ट पर लगी मुहर, फिर दहाड़ेंगे सनी देओल

border-2-(3)-1769483306006

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक वॉर फ्रेंचाइजी में से एक ‘बॉर्डर’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ‘बॉर्डर’ और हालिया सुपरहिट ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर ‘बॉर्डर 3’ को हरी झंडी दे दी है। खुद प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग जरूर बनेगा और एक बार फिर थिएटर्स में देशभक्ति का जोश देखने को मिलेगा।

मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर दी Border 3 की मंजूरी

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान भूषण कुमार ने ‘बॉर्डर 3’ को लेकर बड़ा खुलासा किया। बातचीत में उन्होंने अनुराग सिंह के साथ एक अन्य प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों प्रोडक्शन हाउस एक जॉइंट वेंचर पर भी काम कर रहे हैं। इसी दौरान भूषण कुमार ने साफ किया कि ‘बॉर्डर 3’ पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा और इसे सही समय पर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘बॉर्डर’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी को करीब तीन दशक बाद दोबारा बड़े पर्दे पर लाना आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों से प्यार मिला है, उसके बाद फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाना तय था। भूषण कुमार के मुताबिक, अनुराग सिंह ने इस विरासत को दोबारा जिंदा करने के लिए कड़ी मेहनत की है और अब अगला कदम ‘बॉर्डर 3’ है।

Border 2 की बंपर सफलता ने खोले Border 3 के रास्ते

‘बॉर्डर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया है।

फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ अब तक करीब 180 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। खास बात यह है कि रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म ने रिकॉर्ड 59 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए करीब 239.4 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

सनी देओल की फिर होगी दमदार वापसी

‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइजी की पहचान सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और देशभक्ति से भरपूर डायलॉग्स रहे हैं। ‘बॉर्डर 3’ के ऐलान के साथ ही यह साफ हो गया है कि एक बार फिर सनी देओल की दहाड़ बड़े पर्दे पर सुनाई देगी। हालांकि कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज टाइमलाइन को लेकर मेकर्स ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र