Mahindra XUV 3XO Diesel खरीदने का प्लान? ₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद जानिए कितनी बनेगी EMI और कुल कितने में पड़ेगी कार

नई दिल्ली। अगर आप कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO के डीजल वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। दमदार इंजन, भरोसेमंद ब्रांड और किफायती सेगमेंट में आने वाली XUV 3XO को अगर आप ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के साथ घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने आपकी जेब पर कितना बोझ पड़ेगा, इसकी पूरी गणना यहां समझिए।
Mahindra XUV 3XO Diesel की कीमत कितनी है
Mahindra XUV 3XO का डीजल वेरिएंट MX2 Diesel के नाम से बाजार में उपलब्ध है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपये रखी गई है। अगर दिल्ली में इस SUV को खरीदा जाए, तो करीब 83 हजार रुपये आरटीओ शुल्क और लगभग 42 हजार रुपये इंश्योरेंस का खर्च आता है। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद Mahindra XUV 3XO Diesel की ऑन-रोड कीमत करीब 10.20 लाख रुपये के आसपास बैठती है।
₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI
अगर आप इस SUV को खरीदते समय ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष राशि बैंक से फाइनेंस करानी होगी। इस स्थिति में आपको करीब 8.20 लाख रुपये का कार लोन लेना पड़ेगा। मान लें कि बैंक यह लोन 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए देता है, तो हर महीने आपको करीब 13,202 रुपये की EMI चुकानी होगी।
7 साल में कार कितनी महंगी पड़ेगी

7 साल के लिए 9 प्रतिशत ब्याज दर पर 8.20 लाख रुपये का कार लोन लेने की स्थिति में आप हर महीने 13,202 रुपये की EMI देंगे। इस पूरी अवधि में आप करीब 2.88 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर चुकाएंगे। यानी एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज जोड़ने के बाद Mahindra XUV 3XO Diesel की कुल कीमत करीब 13.08 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।
किन SUVs से होता है XUV 3XO का मुकाबला
Mahindra XUV 3XO को कंपनी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में पेश करती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue और Nissan Magnite जैसी पॉपुलर SUVs से होता है।
