Instagram Reels पर नहीं मिल रहे Views? बड़े Creators की तरह बदलें ये 6 Hidden Settings, Reach और Engagement में आएगा जबरदस्त उछाल

Boost-Instagram-Reels-Views-1769596197047_v (1)

नई दिल्ली। अगर आप भी Instagram Reels बनाते हैं लेकिन लगातार कम व्यूज और गिरती एंगेजमेंट से परेशान हैं, तो इसकी वजह आपका कंटेंट नहीं बल्कि आपकी कुछ गलत या बंद पड़ी सेटिंग्स हो सकती हैं। दरअसल, Instagram के कई ऐसे Hidden Features हैं, जिनका इस्तेमाल बड़े क्रिएटर्स अपनी Reels की Reach बढ़ाने के लिए करते हैं, जबकि ज्यादातर यूजर्स इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

डिजिटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही सेटिंग्स ऑन करने से न सिर्फ वीडियो की क्वालिटी बेहतर होती है, बल्कि Instagram Algorithm भी आपके कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पुश करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी Reels पर Views तेजी से बढ़ें, तो इन 6 अहम सेटिंग्स को तुरंत बदलना जरूरी है।

Translate Reel ऑप्शन जरूर करें ऑन

रील अपलोड करते समय Translate Reel फीचर को ऑन करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें हिंदी, इंग्लिश, स्पैनिश और पुर्तगाली जैसी भाषाओं को सेलेक्ट करें। इससे आपकी Reels सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस तक भी पहुंच पाएंगी।

Upload at Highest Quality सेटिंग करें एक्टिव

Instagram हाई-क्वालिटी कंटेंट को ज्यादा प्रमोट करता है। ऐसे में Settings में जाकर Media Quality सेक्शन के तहत Upload at Highest Quality ऑप्शन को जरूर ऑन करें। इससे आपकी Reels ज्यादा क्लियर और शार्प दिखेंगी, जिससे यूजर्स ज्यादा देर तक वीडियो देखेंगे।

Flag for Review ऑप्शन रखें बंद

कई बार Following and Invite सेक्शन में मौजूद Flag for Review फीचर आपकी Reels की Reach को लिमिट कर देता है। इस ऑप्शन को ऑफ रखने से आपका कंटेंट ज्यादा लोगों तक पहुंच पाता है और Algorithm की पाबंदी से बचा रहता है।

Search Engine Visibility ऑन करें

Account Privacy में जाकर Allow Public Show Photos and Videos in Search Engine ऑप्शन को एक्टिव करें। इस सेटिंग के ऑन होने से आपकी Public Reels Google जैसे सर्च इंजन में भी दिख सकती हैं, जिससे External Traffic और Views दोनों बढ़ते हैं।

Sharing और Reuse सेटिंग्स बदलें

Sharing and Reuse सेक्शन में मौजूद Post the Reel in Story और Repost Post जैसे ऑप्शन्स को ऑन करें। इससे आपकी Reels स्टोरी और पोस्ट दोनों में प्रमोट होंगी और एंगेजमेंट तेजी से बढ़ेगा।

Website Embedding फीचर करें एक्टिव

Website Embedding ऑप्शन को ऑन करने से आपकी Reels को कोई भी वेबसाइट या ब्लॉग पर एम्बेड कर सकता है। इससे आपकी Reels को Instagram के बाहर भी व्यूज मिलते हैं और Overall Reach में बड़ा फर्क देखने को मिलता है।

अगर आप इन सभी सेटिंग्स को सही तरीके से ऑन कर लेते हैं, तो आपकी Instagram Reels की Visibility और Views में साफ तौर पर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र