200MP कैमरा के साथ Redmi के दो नए 5G स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च, Snapdragon चिपसेट और प्रीमियम फीचर्स से मचाएंगे धूम

redmi-note-15-pro-series-india-launch-today-1769658759168_v

नई दिल्ली। Xiaomi आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा दांव खेलने जा रहा है। कंपनी अपनी पॉपुलर Redmi Note सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ को आज लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये दोनों डिवाइस पहले चीन और फिर ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुके हैं और अब भारत में इनकी एंट्री होने जा रही है।

Redmi Note 15 Pro सीरीज को पावरफुल परफॉर्मेंस, हाई-रेज कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी इन फोन्स में बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी, 1.5K OLED डिस्प्ले और बेहतर ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स देने वाली है, जो इन्हें मिड-टू-प्रीमियम सेगमेंट में खास बनाते हैं।

आज कब और कहां होगा लॉन्च
Xiaomi अपनी ऑल न्यू Redmi Note 15 Pro सीरीज को आज भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे लॉन्च करेगा। लॉन्च के तुरंत बाद ये दोनों स्मार्टफोन Xiaomi के आधिकारिक ई-स्टोर, कंपनी के फिजिकल स्टोर्स के साथ-साथ Amazon और अन्य रिटेल पार्टनर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

संभावित कीमत और कलर ऑप्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 15 Pro की शुरुआती कीमत करीब 30 हजार रुपये हो सकती है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ की एंट्री प्राइस 40 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद जताई जा रही है। कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों फोन कार्बन ब्लैक और मिराज ब्लू शेड्स में आ सकते हैं। इसके अलावा Note 15 Pro के लिए एक्सक्लूसिव सिल्वर ऐश कलर और Note 15 Pro+ के लिए कॉफी मोचा शेड पेश किए जाने की चर्चा है।

Android 15 और लंबे अपडेट्स का सपोर्ट
Redmi Note 15 Pro सीरीज Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 के साथ आ सकती है। कंपनी इस सीरीज में सभी यूजर्स को एक जैसा और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने पर फोकस कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन फोन्स को 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया जा सकता है।

दोनों फोन्स में मिलेगा अलग-अलग पावरफुल प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के मामले में Redmi ने इस बार डुअल-चिप स्ट्रेटेजी अपनाई है। Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जिसके साथ Mali-G615 MC2 GPU मिलेगा। वहीं Redmi Note 15 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जिसे Adreno 810 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। इससे साफ है कि कंपनी अलग-अलग यूजर जरूरतों को ध्यान में रखकर दोनों मॉडल्स पेश कर रही है।

200MP कैमरा सेगमेंट में बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण
कैमरा सेगमेंट में Redmi Note 15 Pro सीरीज काफी दमदार नजर आ रही है। दोनों स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200MP Samsung HPE प्राइमरी कैमरा मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अलग सेटअप
सेल्फी के लिए Redmi Note 15 Pro में 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं, ज्यादा प्रीमियम Note 15 Pro+ में 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों को खासा पसंद आ सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र