यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ADM समेत 6 PCS अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

CM-Yogi-3

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार देर रात छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

इन PCS अधिकारियों का हुआ तबादला
जारी आदेश के अनुसार, राकेश कुमार को मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट और मंदिर परिसर के प्रभारी मजिस्ट्रेट पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, अनूप कुमार मिश्रा को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी पद से स्थानांतरित करते हुए नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं मंदिर परिसर का प्रभारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

कानपुर नगर में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव
राजेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रतीक्षारत चल रहे महेश प्रकाश को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर के पद पर तैनात किया गया है।

प्रतीक्षारत अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), गोंडा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अजय कुमार को एसडीएम, कानपुर विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद बनाया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र