पुदीने के पानी में छुपा है सेहत का अनमोल खज़ाना, लेकिन सही तरीके से पीना है बेहद ज़रूरी

Mint-Water-For-Digestion_V_jpg--1280x720-4g

Health Benefits Of Mint Water: पुदीना केवल गर्मियों में राहत देने वाला हरा पत्ता नहीं है, बल्कि सर्दियों के मौसम में भी यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। आमतौर पर लोगों को लगता है कि ठंड के मौसम में पुदीना शरीर में ठंडक बढ़ा सकता है, लेकिन आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। पुदीने का पानी रोज़ाना पीने से पाचन से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक पर सकारात्मक असर देखने को मिलता है।

आयुर्वेद में क्यों खास है पुदीने का पानी
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुदीना एक ऐसा हर्ब है, जो शरीर को एक-दो नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से पुदीने का पानी पीने से पेट हल्का रहता है और रोजमर्रा की कई परेशानियों से राहत मिलती है।

एसिडिटी, अपच और गैस में देता है राहत
पुदीने का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद असरदार माना जाता है। इसके सेवन से एसिडिटी, अपच और गैस जैसी आम समस्याओं में राहत मिलती है। पुदीने में मौजूद मेंथॉल पाचन क्रिया को तेज करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और पेट में जलन या भारीपन की शिकायत कम होती है।

सांसों की दुर्गंध करता है दूर
जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या रहती है, उनके लिए पुदीने का पानी प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है। यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है और सांसों में ताजगी बनाए रखता है।

वजन कंट्रोल रखने में सहायक
पुदीने का पानी मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाता है, जिससे भूख पर नियंत्रण रहता है। इसकी वजह से ओवरईटिंग से बचाव होता है और कैलोरी इनटेक कम रहता है। नियमित सेवन वजन को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

स्किन के लिए भी है फायदेमंद
पुदीने का पानी एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा पर होने वाले कील-मुंहासे कम होते हैं और स्किन साफ, चमकदार और हेल्दी नजर आती है।

तनाव और सिरदर्द में देता है आराम
पुदीने का पानी मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं और तनाव को कम करते हैं। सिरदर्द की समस्या होने पर भी पुदीने का पानी राहत पहुंचा सकता है।

पुदीने का पानी कब पीना चाहिए?
अगर आप पुदीने के पानी का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे बेहतर माना जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसके अलावा रात के भोजन के बाद भी इसका सेवन किया जा सकता है। गर्मियों में इसे दिन में किसी भी समय पीया जा सकता है, लेकिन रात में सोने से पहले अधिक मात्रा में पुदीने का पानी पीने से बचना चाहिए।

पुदीने का पानी कैसे तैयार करें
पुदीने का पानी बनाने के लिए 10 ताजे पुदीने के पत्ते लें और उन्हें एक गिलास पानी में डालकर करीब 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी को छान लें और हल्का ठंडा होने पर सेवन करें।
आप चाहें तो पुदीने के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं। सुबह पत्तों को छानकर स्वादानुसार नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं।

किन लोगों को पुदीने का पानी नहीं पीना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को पुदीने के पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें पुदीने का पानी नियमित रूप से पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र