आधार से ठगी का डर खत्म! नए Aadhaar ऐप में एक टैप से बायोमैट्रिक लॉक, जानिए इस्तेमाल का पूरा तरीका

Aadhaar-App_V_jpg--1280x720-4g

UIDAI Online Services: आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल और बढ़ते फ्रॉड मामलों पर लगाम लगाने के लिए UIDAI ने नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप की तुलना में ज्यादा आसान, तेज़ और सुरक्षित बताया जा रहा है। UIDAI का उद्देश्य है कि आम लोग आधार से जुड़ी ज़रूरी सेवाएं बिना आधार सेंटर जाए, सीधे मोबाइल से ही इस्तेमाल कर सकें। इस नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत एक टैप में बायोमैट्रिक लॉक और अनलॉक की सुविधा है, जिससे आधार के दुरुपयोग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है।

एक टैप में ऐसे करें आधार बायोमैट्रिक लॉक
नए Aadhaar ऐप में बायोमैट्रिक लॉक करने की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है। इसके लिए किसी लंबी या जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं है।
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया Aadhaar ऐप इंस्टॉल करें।
ऐप खोलकर अपने आधार नंबर के जरिए लॉग-इन करें।
लॉग-इन के बाद नीचे मौजूद Services विकल्प पर टैप करें।
यहां Address Update और Mobile Update के साथ Biometric Lock का विकल्प दिखाई देगा।
अगर बायोमैट्रिक लॉक बंद है, तो एक टैप में इसे इनेबल किया जा सकता है।
बायोमैट्रिक अनलॉक करने के लिए भी इसी विकल्प पर जाकर टैप करना होगा।
इस तरह कुछ ही सेकंड में आधार के बायोमैट्रिक डेटा को लॉक या अनलॉक किया जा सकता है।

SIM Binding फीचर से बढ़ी सुरक्षा
UIDAI ने नए Aadhaar ऐप में SIM Binding फीचर भी जोड़ा है। इसके तहत ऐप में लॉग-इन करने के लिए वही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और उसी का सिम कार्ड फोन में होना जरूरी होगा। इससे कोई दूसरा व्यक्ति आपके आधार की जानकारी तक पहुंच नहीं बना पाएगा और फ्रॉड की आशंका काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

एक ऐप में पूरे परिवार का आधार मैनेजमेंट
इस नए Aadhaar ऐप की एक बड़ी सुविधा यह भी है कि इसमें एक आधार प्रोफाइल के साथ 5 अन्य प्रोफाइल जोड़ी जा सकती हैं। यानी एक ही मोबाइल नंबर से परिवार के 5 सदस्यों के आधार को मैनेज किया जा सकता है। यह फीचर उन परिवारों के लिए खासतौर पर उपयोगी है, जहां डिजिटल कामों के लिए एक ही फोन इस्तेमाल होता है।

घर बैठे मिलेंगी आधार से जुड़ी ये अहम सेवाएं
नए Aadhaar ऐप के जरिए अब कई जरूरी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध होंगी।
मोबाइल नंबर खुद अपडेट करने की सुविधा
आधार कार्ड में पता बदलने का विकल्प
बायोमैट्रिक लॉक और अनलॉक
QR कोड आधारित आधार वेरिफिकेशन
Selective Detail Sharing की सुविधा
आधार Authentication History चेक करने का विकल्प

क्यों जरूरी है नया Aadhaar ऐप?
आज के डिजिटल दौर में आधार से जुड़े फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में UIDAI का यह नया Aadhaar ऐप आम लोगों के लिए एक मजबूत सुरक्षा समाधान के तौर पर सामने आया है। एक टैप में बायोमैट्रिक लॉक जैसी सुविधाओं के चलते अब आधार पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र