नई कार का सपना पड़ा महंगा! Skoda Slavia के कई वेरिएंट्स के बढ़े दाम, खरीद से पहले जान लें पूरी डिटेल

Skoda Slavia Price Hike: नए साल की शुरुआत के साथ ही ऑटो सेक्टर से आम ग्राहकों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। एक के बाद एक कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं, जिससे मिडिल और लोअर मिडिल क्लास खरीदारों का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। Kylaq के बाद अब Skoda Auto India ने भी अपनी लोकप्रिय सेडान Skoda Slavia के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने Slavia के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में ₹16,586 से लेकर ₹33,690 तक की बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर आप Skoda Slavia खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि किस वेरिएंट पर कितनी महंगाई की मार पड़ी है।
Monte Carlo वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा बढ़ी कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Skoda Slavia के Monte Carlo वेरिएंट्स सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं। Slavia Monte Carlo 1.0 ऑटोमैटिक की कीमत में ₹33,690 की बढ़ोतरी की गई है, जो पूरे लाइनअप में सबसे बड़ा इजाफा माना जा रहा है। वहीं Monte Carlo 1.5 लीटर DSG वेरिएंट की कीमत भी ₹29,207 तक बढ़ा दी गई है। ये दोनों वेरिएंट Slavia के सबसे प्रीमियम और स्पोर्टी विकल्प हैं, जिनमें फीचर्स और स्टाइलिंग पर खास फोकस मिलता है।
Prestige और Sportline वेरिएंट्स भी हुए महंगे
Monte Carlo के अलावा Skoda Slavia के Prestige और Sportline वेरिएंट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, हालांकि यहां इजाफा थोड़ा कम रखा गया है। Sportline 1.5 DSG वेरिएंट की कीमत में ₹25,897 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं Prestige 1.5 DSG वेरिएंट अब करीब ₹23,207 तक महंगा हो गया है।
एंट्री और मिड वेरिएंट्स पर कम असर
बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की खबर यह है कि Signature और Sportline के 1.0 लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स में कीमतों में सीमित बढ़ोतरी की गई है। इन वेरिएंट्स की कीमतें ₹16,586 तक बढ़ी हैं। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प पहले से थोड़े महंगे जरूर हो गए हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट्स के मुकाबले यहां बोझ कम पड़ा है।

इस वेरिएंट की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
खास बात यह है कि Skoda Slavia के Base Classic 1.0 मैनुअल वेरिएंट की कीमत में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। यानी एंट्री लेवल सेडान खरीदने वालों के लिए यह अब भी सबसे किफायती विकल्प बना हुआ है।
नई कीमतें और इंजन ऑप्शन्स
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब Skoda Slavia की एक्स-शोरूम कीमत ₹10 लाख से शुरू होकर ₹17.99 लाख तक पहुंच गई है। यह सेडान दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें 1.0 लीटर TSI और ज्यादा पावरफुल 1.5 लीटर TSI इंजन शामिल हैं।
