336 दिन की वैलिडिटी वाला Jio Recharge Plan, ₹1748 में मिलते हैं ये खास फायदे

लंबी वैलिडिटी और कम खर्च में रिचार्ज की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए Reliance Jio का यह प्लान काम का साबित हो सकता है। Jio अपने प्रीपेड यूजर्स को 336 दिन की वैधता वाला सबसे सस्ता वॉयस-ओनली रिचार्ज ऑफर करता है, जिसकी कीमत ₹1748 रखी गई है। खास बात यह है कि यह प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती, लेकिन कॉलिंग और SMS के साथ लंबी वैलिडिटी चाहिए।
Jio ₹1748 प्लान की पूरी डिटेल
₹1748 के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। इसके अलावा कुल 3600 SMS भी इस प्लान में शामिल हैं। हालांकि, इस रिचार्ज में किसी तरह का मोबाइल डेटा नहीं मिलता, क्योंकि यह पूरी तरह वॉयस-ओनली कैटेगरी में रखा गया है।
डेटा नहीं, फिर भी क्यों खास है यह प्लान
अगर आपकी जरूरत केवल कॉलिंग और SMS तक सीमित है और आप अलग से डेटा पैक लेना पसंद करते हैं, तो यह प्लान बजट के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। बिना बार-बार रिचार्ज की झंझट के लगभग पूरे साल की वैलिडिटी मिलना इसे खास बनाता है।
मिलते हैं ये एडिशनल बेनिफिट्स
₹1748 के इस प्लान के साथ Jio कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी दे रहा है। इसमें Jio TV और Jio AI Cloud का फ्री एक्सेस शामिल है। यह प्लान कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और MyJio App में Value सेक्शन के अंदर उपलब्ध है।

Jio का ₹448 वाला सस्ता वॉयस प्लान भी मौजूद
Jio के पास ₹1748 के अलावा ₹448 का एक और वॉयस-ओनली प्लान भी है। इस साबित प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS का फायदा दिया जाता है। एडिशनल बेनिफिट्स दोनों ही प्लान्स में समान हैं।
क्या Airtel के पास भी ऐसा प्लान है?
अगर बात Airtel की करें, तो कंपनी के पास ₹1748 का कोई प्लान मौजूद नहीं है। हालांकि Airtel यूजर्स को ₹1729 और ₹1798 के प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिनकी वैलिडिटी 84 दिन है। इन दोनों प्लान्स में डेटा बेनिफिट भी शामिल है, जो इन्हें Jio के वॉयस-ओनली प्लान से अलग बनाता है।
