MWC 2026 में धमाका करेगा Vivo X300 Ultra! 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका

नई दिल्ली। फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में लगी Vivo अब अपने सबसे प्रीमियम मॉडल को ग्लोबल स्टेज पर पेश करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह अपकमिंग Vivo X300 Ultra को 2 से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले Mobile World Congress 2026 में शोकेस करेगी। यह इवेंट बार्सिलोना में आयोजित होगा, जहां विजिटर्स को फोन के डिजाइन और फीचर्स की पहली झलक देखने को मिलेगी।
MWC 2026 में Vivo का बड़ा प्रेजेंटेशन
चीनी टेक ब्रांड Vivo ने MWC 2026 में अपनी भागीदारी की आधिकारिक घोषणा की है। कंपनी के प्रेजेंटेशन के दौरान Vivo X300 Ultra को ‘मोबाइल इमेजिंग और वीडियोग्राफी में अब तक की सबसे एडवांस्ड खोज’ के रूप में पेश किया जाएगा।
अल्ट्रा मॉडल के साथ कंपनी अपने अन्य डिवाइसेज़ भी प्रदर्शित करेगी, जिनमें Vivo X300, Vivo X300 Pro, Vivo X Fold 5, Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल हैं।
कीमत को लेकर बड़ा दावा
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टिपस्टर Sanju Choudhary के मुताबिक, Vivo X300 Ultra की कीमत 1.60 लाख रुपये से 1.70 लाख रुपये के बीच हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, DRAM और SSD जैसे मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत और हाई-एंड चिपसेट इसकी प्राइसिंग को प्रभावित कर सकते हैं।
कंपनी ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स: पावर और कैमरे का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
लीक्स के मुताबिक, Vivo X300 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिल सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा।
संभावित फीचर्स:
- 6.82-इंच 2K फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले
- 7,000mAh की बड़ी बैटरी
- 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- क्वाड रियर कैमरा सेटअप
- 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर
अगर ये स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होते हैं, तो Vivo X300 Ultra प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नई बेंचमार्क सेट कर सकता है।
अब निगाहें MWC 2026 के मंच पर टिकी हैं, जहां यह फ्लैगशिप फोन पहली बार दुनिया के सामने आएगा।
