नोएडा की आइवी काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, 12वीं मंजिल पर मचा हड़कंप, राहत-बचाव कार्य तेज

fire-4-1780627905

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत से तेज लपटें और काले धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया। घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत बताई जा रही है। आग लगने के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

दमकल विभाग की टीमें मौके पर डटीं

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और यदि कोई घायल हो तो उसे तुरंत उचित उपचार मिले। साथ ही प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र