Canara Bank FD: 444 दिनों की एफडी में ₹2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? जानिए मैच्योरिटी पर कुल रकम

canara-pti-1778415700

सरकारी सेक्टर के प्रमुख बैंकों में शामिल केनरा बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक ने इस साल जनवरी में अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया था और उसके बाद से दरों में कोई नया संशोधन नहीं किया गया है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना अहम हो जाता है कि बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करने पर कितना रिटर्न मिल सकता है।

केनरा बैंक फिलहाल 3 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक की ब्याज दरें एफडी पर दे रहा है। खास बात यह है कि बैंक 444 दिनों और 555 दिनों की विशेष एफडी स्कीम भी चला रहा है, जिन पर सामान्य एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।

444 और 555 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम

केनरा बैंक में ग्राहक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं। इसके अलावा बैंक की दो स्पेशल एफडी स्कीम निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

444 दिनों की स्पेशल एफडी पर बैंक 6.45 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं 555 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।

ब्याज दरें निवेशक की कैटेगरी यानी सामान्य नागरिक, वरिष्ठ नागरिक और सुपर सीनियर सिटीजन के हिसाब से तय होती हैं।

₹2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई सामान्य नागरिक केनरा बैंक की 444 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 2,16,189 रुपये मिलेंगे। इसमें 16,189 रुपये ब्याज के तौर पर शामिल होंगे।

वहीं वरिष्ठ नागरिक यानी सीनियर सिटीजन यदि इसी स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो उन्हें मैच्योरिटी पर कुल 2,17,486 रुपये मिलेंगे। इसमें 17,486 रुपये ब्याज के होंगे।

इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में और ज्यादा फायदा मिल रहा है। यदि वे 444 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल 2,17,746 रुपये मिलेंगे। इसमें 17,746 रुपये ब्याज के रूप में शामिल होंगे।

FD निवेशकों के लिए क्यों खास है यह स्कीम?

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एफडी आज भी सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम बेहतर और स्थिर रिटर्न देने वाली योजना मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन निवेशकों को जोखिम से बचते हुए तय रिटर्न चाहिए, उनके लिए इस तरह की स्पेशल एफडी स्कीम फायदेमंद साबित हो सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र