Grok का नया वॉइस मोड हुआ लॉन्च, टाइपिंग छोड़ो—कैमरा ऑन करें और AI खुद बताएगा जो आप देख रहे हैं

grok-x-1769084809

नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी xAI के चैटबॉट Grok ने नया फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर टाइपिंग के झंझट से मुक्त हो जाएंगे। Grok का नया वॉइस मोड अब यूजर को कैमरा ऑन करके आस-पास का दृश्य दिखाने पर उसी सीन की विस्तार से व्याख्या करेगा। यह जानकारी एलन मस्क ने अपने एक्स (X) हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके दी है, जिसमें Grok के नए फीचर का डेमो दिखाया गया है।

कैमरा ऑन करें, Grok वॉइस बताएगा हर चीज़ की डिटेल
एलन मस्क ने वीडियो के साथ लिखा है कि “Use video mode (turn on camera) and Grok voice will explain everything you’re looking at” यानी वीडियो मोड में कैमरा ऑन करने पर Grok वॉइस आपके सामने जो भी दृश्य होगा, उसे समझाकर बताएगा। वीडियो में दिखाया गया है कि यूजर Grok के प्लेटफॉर्म पर जाकर फोन का कैमरा ऑन करता है और Grok उस दृश्य को पहचानकर सही तरीके से एक्सप्लेन करता है।

फायदा क्या है? टाइपिंग नहीं, सिर्फ दिखाएं और पूछें
इस फीचर के जरिए यूजर को बार-बार सवाल टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। बस कैमरा ऑन करें और Grok से पूछें कि आप जो देख रहे हैं, वह क्या है और उसके बारे में जानकारी दें। खासकर जब किसी जगह या दृश्य को देखकर समझ नहीं आता कि यह क्या है, तब Grok वॉइस फीचर मददगार साबित होगा।

अब Grok पर 10 सेकेंड तक वीडियो भी जेनरेट होगा
एलन मस्क ने Grok के एक और अपडेट की भी जानकारी दी है। अब Grok AI 10 सेकंड का वीडियो जेनरेट कर सकता है, जबकि पहले यह अवधि 5 सेकंड तक ही सीमित थी। यह अपग्रेड X AI ने शुरू किया है और इससे क्लियर विजुअल्स और ऑडियो आउटपुट की सुविधा मिलेगी।

Grok पर पहले भी विवाद, डीपफेक और कंटेंट फिल्टर
xAI का AI चैटबॉट Grok लंबे समय से चर्चा में रहा है और इसमें टेक्स्ट, इमेज और वॉइस इंटरैक्शन की सुविधा है। हालांकि, कुछ देशों के यूजर्स ने शिकायत की थी कि Grok उनकी सहमति के बिना अश्लील डीपफेक बना रहा था। दुरुपयोग के कारण विवाद बढ़ने पर X ने Grok की डीप जांच और कुछ नए कंटेंट फिल्टर लागू किए थे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र