Jio का कार ट्रैकर हुआ ₹2,000 सस्ता! अब ₹2,999 में मिलेगी लाइव ट्रैकिंग, WiFi और एंटी-थेफ्ट फीचर

6a6995e7bb8f4-jiomotive-29554392

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने लोकप्रिय कार ट्रैकिंग डिवाइस JioMotive OBD Tracker की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। पहले ₹4,999 में उपलब्ध यह डिवाइस अब ₹2,999 में खरीदा जा सकता है। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में सीधे ₹2,000 की कमी की है। यह डिवाइस कार की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, वाहन की स्थिति की निगरानी, ओवरस्पीड अलर्ट और इन-कार वाईफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

नई और पुरानी दोनों कारों में होगा इस्तेमाल

JioMotive OBD Tracker को नई और पुरानी दोनों तरह की कारों में लगाया जा सकता है। डिवाइस लगने के बाद उपयोगकर्ता मोबाइल ऐप के जरिए अपनी कार की रियल-टाइम लोकेशन देख सकते हैं। इसके अलावा वाहन की स्पीड, पार्किंग लोकेशन और ओवरस्पीड होने पर तुरंत अलर्ट भी मिलता है, जिससे वाहन की सुरक्षा और निगरानी आसान हो जाती है।

कार के अंदर मिलेगा वाईफाई सपोर्ट

यह डिवाइस इन-कार वाईफाई सुविधा भी देता है। इसकी मदद से कार के भीतर मौजूद स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट किए जा सकते हैं। साथ ही इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी वाईफाई से जोड़ा जा सकता है।

इंस्टॉलेशन प्रक्रिया बेहद आसान

JioMotive OBD Tracker को इंस्टॉल करने के लिए किसी जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती। कार के ओबीडी पोर्ट तक पहुंचने के बाद डिवाइस को सीधे प्लग करना होता है। इसके बाद यह वाहन से जुड़कर काम करना शुरू कर देता है।

एक्टिवेशन के लिए जरूरी है जियो सिम

डिवाइस को सक्रिय करने के लिए जियो सिम का इस्तेमाल अनिवार्य है। उपयोगकर्ता को डिवाइस पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह सेवा अन्य दूरसंचार कंपनियों के सिम कार्ड के साथ उपलब्ध नहीं होगी।

JioThings ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी

इस डिवाइस का उपयोग करने के लिए स्मार्टफोन में JioThings ऐप इंस्टॉल करना होगा, जो एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। ऐप के जरिए वाहन की लाइव लोकेशन, इंजन का तापमान, कूलेंट की स्थिति, वाहन की हेल्थ और ड्राइविंग व्यवहार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देखी जा सकती हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र