Kia Carens Clavis EV: 4 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI, जानिए पूरी लागत का हिसाब

kia-carens-clavis-ev-1773832854699_v

नई दिल्ली से ऑटो सेक्टर की अहम खबर सामने आई है। किआ की इलेक्ट्रिक एमपीवी Kia Carens Clavis EV बाजार में ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर उभरी है। अगर आप इसके बेस वेरिएंट को घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो डाउन पेमेंट, EMI और कुल लागत का पूरा गणित समझना जरूरी है।

बेस वेरिएंट की कीमत और ऑन-रोड कॉस्ट
Kia Carens Clavis EV के बेस वेरिएंट HTK Plus की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है। दिल्ली में इसे खरीदने पर करीब 75 हजार रुपये का इंश्योरेंस और लगभग 18 हजार रुपये का टीसीएस देना होगा। इस तरह इसकी कुल ऑन-रोड कीमत करीब 18.92 लाख रुपये पहुंच जाती है।

4 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI
अगर आप इस कार को खरीदते समय 4 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 14.92 लाख रुपये का लोन लेना होगा। बैंक यदि 9 फीसदी ब्याज दर पर 7 साल के लिए यह लोन देता है, तो आपको हर महीने करीब 24,008 रुपये की EMI चुकानी होगी।

कुल कितना महंगा पड़ेगा सौदा
7 साल तक हर महीने 24,008 रुपये की EMI देने पर कुल भुगतान में लगभग 5.24 लाख रुपये केवल ब्याज के रूप में जाएंगे। ऐसे में एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर इस कार की कुल लागत करीब 24.16 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

इन गाड़ियों से है मुकाबला
इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में Kia Carens Clavis EV का सीधा मुकाबला BYD eMax 7 से माना जा रहा है। वहीं कीमत के लिहाज से इसे MG Windsor EV, Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric और Mahindra BE6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से भी कड़ी चुनौती मिल रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र