OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ मचेगा धमाल

oneplus-n6-lite-launch-today-in

नई दिल्ली: OnePlus आज यानी 22 सितंबर को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे N6 सीरीज के नए मॉडल के तौर पर पेश करेगी। इससे पहले इस सीरीज में OnePlus N6 और N6x मॉडल पेश किए जा चुके हैं। कंपनी का दावा है कि OnePlus N6 Lite उसका अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रहने की संभावना है।

आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

OnePlus N6 Lite को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के दौरान कंपनी फोन की कीमत, बिक्री की तारीख और उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी देगी।

लॉन्च के बाद फोन की बिक्री Amazon India, OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के माध्यम से शुरू की जाएगी।

6.75 इंच की 120Hz डिस्प्ले और मजबूत बॉडी

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन का वजन 215 ग्राम और मोटाई 8.95 मिलीमीटर हो सकती है।

डिवाइस को IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती मिलने की बात कही गई है। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी शामिल होगी।

7000mAh बैटरी से 3 दिन तक चलने का दावा

कंपनी के मुताबिक OnePlus N6 Lite की 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज में तीन दिन तक चल सकती है। कंपनी का यह भी दावा है कि छह साल बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत से ज्यादा हेल्थ बनाए रख सकती है।

फोन में वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की बात कही गई है। कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर फोन से 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 49.7 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है।

50MP कैमरा के साथ मिलेंगे AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite में 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ AI Clear Face और AI Eraser जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी मिलेंगे।

स्मार्टफोन में OxygenOS 16 दिया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम, गोल किनारे और पीछे की तरफ चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

OnePlus N6 Lite को Midnight Hype और Neo Green रंगों में पेश किया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र