Hyundai Aura CNG खरीदने का प्लान? ₹1 लाख डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI और कुल कितना पड़ेगा खर्च

hyundai-aura-1770809778943_v

नई दिल्ली। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Hyundai की लोकप्रिय कार Aura का सीएनजी वेरिएंट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए फाइनेंस गणित समझना जरूरी है। अगर आप सीमित बजट में यह कार घर लाना चाहते हैं और ₹1 लाख डाउन पेमेंट करने का सोच रहे हैं, तो मासिक किस्त से लेकर कुल लागत तक का पूरा हिसाब जानना आपके लिए अहम है।

Hyundai Aura CNG की कीमत और ऑन-रोड कॉस्ट
Hyundai Aura के सीएनजी लाइनअप में कंपनी E वेरिएंट ऑफर करती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये है। दिल्ली में खरीदने पर इस कीमत के साथ रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस भी जोड़ना होगा। करीब 54 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन टैक्स और लगभग 49 हजार रुपये इंश्योरेंस मिलाकर कार की ऑन-रोड कीमत करीब 7.94 लाख रुपये हो जाती है।

₹1 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI
कार फाइनेंस आमतौर पर एक्स-शोरूम कीमत पर मिलता है। ऐसे में अगर आप 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं तो लगभग 6.94 लाख रुपये का लोन लेना होगा। यदि बैंक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर सात साल के लिए यह लोन देता है, तो आपको हर महीने लगभग 11,177 रुपये EMI के रूप में चुकाने होंगे।

लोन लेने पर कुल कितनी पड़ेगी कार की कीमत
7 साल की अवधि में 6.94 लाख रुपये के लोन पर 9 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से कुल ब्याज लगभग 2.44 लाख रुपये बनता है। यानी एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज को मिलाकर Hyundai Aura CNG की कुल लागत करीब 10.38 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

सेगमेंट में किन कारों से मुकाबला
कॉम्पैक्ट सेडान श्रेणी में Hyundai Aura का सीधा मुकाबला Maruti Dzire, Tata Tigor और Honda Amaze जैसी लोकप्रिय कारों से होता है, जो इसी बजट रेंज में विकल्प प्रदान करती हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र