SBI CBO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में बड़ी बहाली, 2000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

jobs-1-1769858763

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर यानी CBO पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 तय की गई है। बैंक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कुल 2050 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती देशभर के विभिन्न सर्किल्स के लिए की जा रही है, जिससे बैंकिंग सेक्टर में रोजगार के बड़े अवसर खुलेंगे।

क्या होनी चाहिए योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता, जिसमें इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) भी शामिल है, मान्य होगी। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी
SBI CBO भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू शामिल हैं। ऑनलाइन परीक्षा में कुल 120 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा। ऑब्जेक्टिव टेस्ट समाप्त होते ही डिस्क्रिप्टिव टेस्ट लिया जाएगा। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट की अवधि 30 मिनट होगी, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज के तहत लेटर राइटिंग और निबंध से जुड़े दो प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में किसी भी सेक्शन के लिए अलग से क्वालिफाइंग मार्क्स तय नहीं किए गए हैं। न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा
जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर भर्ती से जुड़े डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र