व्यापारियों ने कल दिनांक 7 मार्च 2025 को हुए अतिक्रमण अभियान के संदर्भ में ज्ञापन दिया
व्यापारियों ने कल दिनांक 7 मार्च 2025 को हुए अतिक्रमण 
नसीर ख़ान सामयिक सहारा
उन्नाव। आज दिनांक 8 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों सहित जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व पुरवा नगर पंचायत के व्यापारियों ने कल दिनांक 7 मार्च 2025 को हुए अतिक्रमण अभियान के संदर्भ में एक ज्ञापन जिला अधिकारी संबोधित द्वारा नगर मजिस्ट्रेट दिया गया। आपको बताते चलें की जनपद उन्नाव में पुरवा विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत पुरवा में दिनांक 7 मार्च 2025 को अतिक्रमण अभियान बिना नोटिस दिए मानक के विपरीत एवं बगैर मुनादी चलाया गया था। जिससे व्यापारी के प्रतिष्ठानों का भारी नुकसान हुआ है जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है उनका कहना है एक तो बगैर सूचना के अचानक आक्रमण अभियान चालू कर दिया गया दूसरी बात यह की होली का त्यौहार होने के कारण व्यापारी अपनी दुकानों पर दुकानदारी में व्यस्त थे जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया और व्यापारियों के सामान का भारी नुकसान हुआ है । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने प्रशासन के इस रवैया को तानाशाही करार देते हुए कहा की उत्तर प्रदेश सरकार की मनसा के अनुरूप प्रशासन कार्य नहीं कर रहा है जबकि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने को कह रही है इस तरह की तानाशाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से मांग की इस प्रकरण की जांच कर कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बेवजह मानक के विपरीत तोड़फोड़ की गई है उसकी क्षति की भरपाई प्रशासन द्वारा कराई जाए तथा बिना मुनादी कराऐ, नोटिस दिए तथा मानक तय किए बिना अतिक्रमण अभियान ना चलाया जाए। पुरवा नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा उक्त विषय पर संज्ञान नहीं लिया गया तो वह व्यापारियों के साथ सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी जिला वरिष्ठ महामंत्री राजेश सिंह ने कहा इस तरह की कार्यवृत्ति मानवाधिकार के खिलाफ है अतः प्रशासन को सज्ञान में लेकर दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करे। जिला उपाध्यक्ष नवीन तिवारी में अधिकारियों के निंदा करते हुए कहा यदि दोबारा इस तरह की कार्यवाही की गई तो व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
आज के ज्ञापन में पुरवा के व्यापारी अनिल कुमार सुनील कुमार गुप्ता राजेश कुमार गोविंद गुप्ता विवेक कुमार गुप्ता रमेश चंद्र गुप्ता संजय गुप्ता शैलेंद्र गुप्ता सुशील कुमार तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी कमलेश गुप्ता,पुष्पेंद्र मिश्रा सुदीस चंद्र देवकांत जौहरी अजय श्रीवास्तव सुमित गुप्ता दिनेश कुशवाहा मनोज कुमार गुप्ता नवीन तिवारी सुरेश कुशवाहा शैलेंद्र सिंह विजय शुक्ला रहमत अली खालिक खान आदि मौजूद रहे।
