Ration Card Online Apply: घर बैठे मिनटों में बनवाएं नया राशन कार्ड, जानिए सबसे आसान तरीका और पूरा प्रोसेस

Blog_Generic_Different-Types-of-Ration-Cards-Issued-in-India-800x500

नई दिल्ली। राशन कार्ड आज के समय में सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा अहम दस्तावेज है। इसके जरिए मुफ्त या रियायती दरों पर राशन मिलता है और कई सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलता है। अच्छी बात यह है कि अब राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हर राज्य में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट मौजूद है और आवेदन की प्रक्रिया भी राज्य के अनुसार तय की गई है। यहां उदाहरण के तौर पर बिहार राज्य की वेबसाइट के जरिए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है, ताकि आप आसानी से इसे फॉलो कर सकें।

घर बैठे ऐसे करें नए राशन कार्ड के लिए आवेदन

राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपने राज्य के फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट खुलने के बाद ‘New Ration Card Apply’ या ‘Apply Online’ जैसे विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों की पूरी जानकारी सावधानी से भरनी होगी। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा। सभी जानकारियां सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और स्क्रीन पर दिख रहे Acknowledgement या Reference Number को सुरक्षित रख लें। यही नंबर आगे आवेदन की स्थिति जानने के काम आएगा।

आवेदन के बाद ऐसे चेक करें राशन कार्ड का स्टेटस

राशन कार्ड आवेदन की स्थिति जानने के लिए फिर से उसी वेबसाइट पर जाएं और ‘Application Status’ विकल्प पर क्लिक करें। यहां रेफरेंस नंबर डालते ही आपके आवेदन की ताजा स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी। डिजिटल प्रक्रिया की वजह से अब राशन कार्ड बनवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और पारदर्शी हो गया है।

राशन कार्ड के रंग क्या बताते हैं, जानना है जरूरी

राशन कार्ड अलग-अलग रंगों में जारी किए जाते हैं और हर रंग का अपना मतलब होता है। गुलाबी या लाल राशन कार्ड आमतौर पर गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों को दिया जाता है। इस कार्ड के जरिए सामान्य दर पर राशन मिलता है और कई योजनाओं में सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है। उज्ज्वला योजना और आवास योजना जैसी स्कीम्स का फायदा भी इस कार्ड से मिल सकता है।

पीला राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को जारी किया जाता है। इसके तहत गेहूं, चावल, दाल, चीनी और मिट्टी तेल जैसी जरूरी चीजें कम दामों पर मिलती हैं। साथ ही सरकारी योजनाओं में ऐसे कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जाती है।

सफेद राशन कार्ड आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को दिया जाता है, जो सरकारी राशन योजनाओं पर निर्भर नहीं होते। इस कार्ड का इस्तेमाल मुख्य रूप से पहचान या पते के प्रमाण के तौर पर किया जाता है, हालांकि कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ भी इसके जरिए लिया जा सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र