Oppo ने लॉन्च किया 6,500mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, 512GB स्टोरेज और Snapdragon प्रोसेसर से लैस

Oppo-Reno-15-FS-5G-1768990000903

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में Oppo ने एक और नया 5G फोन उतार दिया है। कंपनी ने चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में Oppo Reno 15 FS 5G को लॉन्च किया है। यह डिवाइस Oppo की Reno 15 सीरीज का नया सदस्य बन गया है। इस सीरीज में पहले से Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Max, Reno 15 Pro Mini, Reno 15C और Reno 15F जैसे मॉडल मौजूद हैं, जिनके बाद अब Reno 15 FS 5G को पेश किया गया है।

Reno 15 FS वेरिएंट में कंपनी ने 6,500mAh की बैटरी दी है, जिसे इस सीरीज के अन्य मॉडल्स के मुकाबले थोड़ा छोटा माना जा रहा है। इसके बावजूद फोन में दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 8GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज शामिल है। फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन्स तक, हर पहलू यूजर्स को आकर्षित करने वाला है।

Oppo Reno 15 FS 5G की कीमत जानिए

कीमत की बात करें तो Oppo Reno 15 FS 5G को पोलैंड में PLN 1,599 में लॉन्च किया गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 40,600 रुपये के आसपास बैठती है। वहीं इटली में इस स्मार्टफोन की कीमत EUR 469.99 रखी गई है, यानी लगभग 50,200 रुपये। कंपनी ने इस फोन को Aurora Blue और Twilight Blue कलर ऑप्शन में उतारा है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में क्या है खास

Oppo Reno 15 FS 5G में 6.57 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद रहती है। इसके साथ ही 240Hz टच सैंपलिंग रेट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Adreno 710 GPU, 8GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass और AGC DT-STAR D+ ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

कैमरा और बैटरी में भी दम

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Oppo Reno 15 FS 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर के लिए फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी कम समय में चार्ज होकर लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र