तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलते हैं कई बड़े स्वास्थ्य लाभ, जानिए किन समस्याओं में मिलता है फायदा

nlgmr11o_cooper-_625x300_11_July_25

नई दिल्ली। भारतीय परंपरा में तांबे के बर्तन का विशेष महत्व रहा है। आयुर्वेद में पंचधातु के बर्तनों में भोजन और पानी को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है, वहीं आधुनिक विज्ञान भी तांबे के गुणों को स्वीकार करता है। विशेषज्ञों के अनुसार तांबे के बर्तन में रखा पानी नियमित रूप से पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में माना जाता है फायदेमंद
तांबे के बर्तन में रखे पानी में यूरिक एसिड पाया जाता है, जिसे जोड़ों के दर्द के लिए उपयोगी माना जाता है। इसे नियमित रूप से पीने से गठिया और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने की बात कही जाती है।

थायरॉयड संतुलन में सहायक
तांबे में मौजूद कॉपर तत्व थायरेक्सिन हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे थायरॉयड से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहयोग मिलता है।

एसिडिटी और गैस की समस्या में राहत
तांबे के बर्तन में रखा पानी पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसे पीने से एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलने के साथ डाइजेशन बेहतर होता है।

त्वचा को रखता है जवां और चमकदार
बताया जाता है कि तांबे के पानी में मौजूद गुण त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। इससे त्वचा अधिक जवान दिखती है और प्राकृतिक चमक बढ़ती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, कैंसर से लड़ने में सहायक
तांबे के बर्तन में रखे पानी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के साथ-साथ कैंसर से लड़ने में भी सहायक माने जाते हैं।

एनीमिया और खून की कमी में उपयोगी
कम से कम आठ घंटे तक तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से एनीमिया और खून की कमी दूर होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कॉपर शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में कारगर माना जाता है।

बालों के झड़ने की समस्या में भी राहत
तांबे का पानी पीने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे बालों का झड़ना कम होने की बात कही जाती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र