UGC के नए नियमों पर रोक सही फैसला, सामाजिक तनाव बढ़ा था: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मायावती की प्रतिक्रिया

मायावती (1)

लखनऊ। UGC के नए नियमों को लेकर जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए इन नियमों पर रोक लगा दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त टिप्पणी भी की है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन किया है। मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर अदालत के आदेश को उचित बताया है।

मायावती ने UGC नियमों से सामाजिक तनाव की जताई चिंता

मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा कि UGC के नए नियमों पर रोक लगाना उचित कदम है। उन्होंने कहा कि इन नियमों के कारण समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उनका कहना था कि ऐसे अहम फैसलों से पहले सभी पक्षों को विश्वास में लेना जरूरी होता है।

व्यापक विचार-विमर्श की जरूरत पर दिया जोर

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि व्यापक चर्चा और सभी वर्गों की भागीदारी से ही किसी नीति को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अपरकास्ट को उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है और बिना समुचित विचार-विमर्श के लिए गए फैसले सामाजिक तनाव को जन्म देते हैं। मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप को सही ठहराते हुए इसे संतुलित निर्णय बताया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र