दिल्ली के शख्स को सेक्स के बाद लगा HIV का डर तो AI से पूछ खाई दवा, दूसरी मुसीबत हो गई

love_1769828033739_1769828034024

नई दिल्ली। इंटरनेट या एआई से सलाह लेकर दवा लेने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। दिल्ली के 45 वर्षीय शख्स को असुरक्षित यौन संबंध के बाद एचआईवी का डर लगा, और उसने एआई की सलाह पर प्रिवेंशन दवा (PEP) लेना शुरू कर दिया। 28 दिन तक दवा लेने के बाद उसे गंभीर दुष्प्रभाव हुआ और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

28 दिन तक दवा लेने के बाद हालत बिगड़ी

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़ित ने किसी डॉक्टर से संपर्क नहीं किया और 28 दिन का फुल कोर्स खुद ही पूरा कर लिया। दवा लेने के सात दिन बाद उसे शरीर और त्वचा पर चकत्ते दिखाई देने लगे, फिर आंखों और अन्य हिस्सों में समस्याएं शुरू हुईं। इसके बाद वह कई अस्पतालों में गया और अंततः आएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों का कहना

अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि मरीज को स्टीवन्स जोन्स सिंड्रोम (SJS) हुआ है। यह एक दुर्लभ लेकिन जानलेवा प्रतिक्रिया है, जिसमें त्वचा और म्यूकोसा को व्यापक नुकसान हो सकता है और ICU देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। एक सीनियर डॉक्टर ने कहा, “मरीज की स्थिति गंभीर है। हमारी प्राथमिकता दवा के रिएक्शन को नियंत्रित करना है।” डॉक्टरों ने यह भी बताया कि मरीज उन दवाओं को खरीदने में सफल रहा जिन्हें आमतौर पर डॉक्टर अब आसानी से लिखते नहीं हैं।

सावधानी की चेतावनी

इस घटना से यह स्पष्ट हो गया कि इंटरनेट या AI से दवा लेने पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि PEP जैसी दवाओं का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह और जांच के बाद ही किया जाना चाहिए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र