Weather Update: 14 फरवरी तक सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP-बिहार का हाल

weather-1769999898

फरवरी का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन सर्दी अभी भी अपने प्रकोप में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

उत्तर भारत में बारिश और शीतलहर का अलर्ट
IMD ने उत्तर भारत के 9 राज्यों—उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र—में खराब मौसम का अनुमान जताया है। इन राज्यों में 2 और 3 फरवरी को तेज बारिश और हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा, 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी भी दी गई है।

दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह के समय तेज हवाओं के साथ घना कोहरा दिखाई दिया। IMD के अनुसार, आज राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, सोनभद्र, ललितपुर, कानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, चंदौली और बाराबंकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 14 फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा।

बिहार में मौसम सामान्य
बिहार में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। राज्य के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। IMD के अनुसार, 5 फरवरी तक राज्य में मौसम सामान्य रहेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र