हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है चेतावनी! 48 घंटे पहले दिखते हैं ये गंभीर संकेत, न करें नजरअंदाज

दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक अचानक नहीं आता। विशेषज्ञों के मुताबिक, हार्ट अटैक से एक-दो दिन पहले शरीर कुछ ऐसे संकेत देने लगता है, जो खतरे की घंटी होते हैं। अक्सर लोग इन लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए और डॉक्टर से संपर्क किया जाए, तो बड़ा खतरा टाला जा सकता है।
अचानक और लगातार थकान महसूस होना
बिना ज्यादा मेहनत के भी अगर शरीर हर समय थका-थका महसूस हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें। हार्ट अटैक से पहले शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है, जिसकी वजह से असामान्य थकान महसूस हो सकती है। यह लक्षण खासतौर पर उन लोगों में ज्यादा देखा जाता है, जिन्हें पहले से दिल से जुड़ी समस्या होती है।
सीने में बेचैनी, दर्द या दबाव का एहसास
सीने में अजीब सी घबराहट, भारीपन या दबाव महसूस होना हार्ट अटैक का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है। कई बार यह दर्द कुछ मिनटों के लिए आता है और चला जाता है। लोग इसे गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है।
सांस फूलना और घबराहट
अगर बिना किसी शारीरिक मेहनत के सांस फूलने लगे या अचानक घबराहट महसूस हो, तो यह दिल से जुड़ी गंभीर परेशानी का संकेत हो सकता है। हार्ट अटैक से पहले फेफड़ों तक ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होने लगती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत आती है।

लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हार्ट अटैक से करीब 48 घंटे पहले शरीर चेतावनी देना शुरू कर देता है। इन संकेतों को अनदेखा करना या इलाज में देरी करना जान पर भारी पड़ सकता है। ऐसे किसी भी लक्षण के दिखते ही तुरंत डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें
दिल की सेहत बनाए रखने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार बेहद जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव से दूरी दिल को मजबूत बनाती है। पालक, ब्रोकली, अनार, सेब, अखरोट, बादाम, साबुत अनाज, जैतून का तेल और सैल्मन जैसी चीजें हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। सही मात्रा और सही समय पर इनका सेवन दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है।
