भारत के लिए बड़ी सफलता, होर्मुज़ स्ट्रेट पार कर 40,000 टन LPG लेकर टैंकर ‘शिवालिक’ सुरक्षित भारत की ओर

shivalik-1773418331

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। ईरान से 40,000 मीट्रिक टन LPG लेकर टैंकर शिवालिक होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित पार कर चुका है और अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएगा। इसके साथ ही एक और LPG टैंकर को भारत भेजने की अनुमति भी मिल गई है, जिससे दो टैंकर इस बार भारत आएंगे।

ईरान-भारत बातचीत का असर

ईरान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई सकारात्मक बातचीत का असर साफ दिखाई दे रहा है। ईरान के राजदूत ने पहले ही संकेत दिया था कि जल्द ही खुशख़बरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारत और ईरान के उच्च अधिकारियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। कुछ मामूली मतभेदों के बावजूद उम्मीद जताई जा रही है कि ये जल्द ही सुलझ जाएंगे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारत के जहाज़ सुरक्षित गुजरेंगे।

ईरान के राजदूत ने कन्फर्म की खबर

भारत में ईरान के एंबेसडर डॉ. मुहम्मद फतहली ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां के बीच बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत को और भी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत और ईरान के अधिकारियों के बीच कई अहम मसलों पर विचार-विमर्श हुआ है।

पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सक्रिय भूमिका

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां से फोन पर बातचीत की थी। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरग़ची से चौथी बार फोन पर वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत के टैंकरों की सुरक्षित निकासी, ईरान पर अमेरिका के हमले और ब्रिक्स सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी जोर दिया और कहा कि मौजूदा तनाव को डायलॉग और डिप्लोमेसी से ही सुलझाना चाहिए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र