Dhurandhar 2 Teaser Release: रणवीर सिंह के रौद्र अवतार ने मचाया तहलका, हमजा की वापसी से कांपी स्क्रीन, यूजर्स बोले- ‘ये टीजर नहीं, तबाही है’

ranveer-8-1770101095

रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद दर्शक लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे और अब वह इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने आखिरकार ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साथ रणवीर सिंह, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत पूरी टीम ने पहले ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टीजर की झलक देने के संकेत दिए थे और अब फैंस के सामने ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर मौजूद है।

धुरंधर 2 का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर बवाल
टीजर रिलीज होते ही दर्शकों की नजरें स्क्रीन से हटने का नाम नहीं ले रही हैं। मेकर्स ने टीजर को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी जारी किया है। इसका मकसद फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना है। निर्माताओं की ओर से यह भी साफ किया गया है कि ‘धुरंधर 2’ कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर की शुरुआत ही डर और तनाव से भरी हुई है, जहां रणवीर सिंह का उग्र और खतरनाक अवतार देखने को मिलता है।

रणवीर सिंह के रौद्र रूप ने खींचा ध्यान
करीब 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में सिर्फ एक्शन, गोलियों की आवाज और खौफ का माहौल नजर आता है। पूरे वीडियो में कहीं भी संवाद नहीं है, लेकिन अंत में रणवीर सिंह का एक डायलॉग टीजर को और भी प्रभावशाली बना देता है। आखिरी सीन में उनका किरदार कहता है, “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।” यह एक लाइन ही दर्शकों को झकझोरने के लिए काफी है।

टीजर पर यूजर्स का जबरदस्त रिएक्शन
‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये टीजर नहीं, बम है… सबका सफाया कर दिया।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “1.12 मिनट में ही दिल जीत लिया, डायलॉग रोंगटे खड़े कर देता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये सिर्फ फिल्म नहीं, पूरा मूवमेंट है… 2000 करोड़ लोडिंग।” ऐसे तमाम कमेंट्स के जरिए दर्शक अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से होगी सीधी टक्कर
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों को उरी फेम निर्देशक आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ और आदिवी शेष व मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र