वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोते वक्त न करें ये गलती, इन 4 बातों का रखा ख्याल तो ऊनी कपड़े रहेंगे बिल्कुल नए जैसे

sweater-washing-tips-30-01-2026-1769758825

सर्दियों के ऊनी कपड़ों को हाथ से धोना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल भरा काम बन जाता है। मोटे और भारी स्वेटर, जैकेट और अन्य ऊनी कपड़े रगड़कर धोने में न सिर्फ वक्त लगता है बल्कि हाथों में दर्द भी हो जाता है। यही वजह है कि कई लोग स्वेटर के खराब होने के डर से उन्हें वॉशिंग मशीन में डालने से कतराते हैं। हालांकि, अगर सही तरीका अपनाया जाए और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो वॉशिंग मशीन में भी स्वेटर पूरी तरह साफ हो सकते हैं। इतना ही नहीं, सही देखभाल से न तो ऊनी कपड़े खराब होते हैं और न ही उनमें रोएं आने की समस्या होती है।

स्वेटर को उल्टा करके करें वॉश
वॉशिंग मशीन में ऊनी कपड़े धोते समय स्वेटर को हमेशा उल्टा करके डालें। इससे कपड़े के रोएं आपस में नहीं चिपकते और बाहरी सतह सुरक्षित रहती है। अगर स्वेटर में जिप या बटन लगे हों, तो उन्हें धोने से पहले बंद कर देना चाहिए। इससे कपड़े की चमक बनी रहती है और टूट-फूट से बचाव होता है। इसके साथ ही काले और सफेद रंग के ऊनी कपड़ों को एक साथ धोने से बचना बेहतर होता है।

ठंडे पानी का ही करें इस्तेमाल
ऊनी कपड़ों को धोते समय वॉशिंग मशीन में ठंडे पानी का विकल्प चुनना बेहद जरूरी है। कई बार लोग गलती से गर्म पानी का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे ऊनी कपड़े ढीले पड़ सकते हैं और उनकी बनावट खराब हो सकती है। गर्म पानी से स्वेटर सिकुड़ने या खराब होने का खतरा भी रहता है, इसलिए पानी का सही मोड चुनना जरूरी है।

माइल्ड और लिक्विड डिटर्जेंट का करें चयन
स्वेटर और अन्य ऊनी कपड़ों को धोने के लिए हार्ड या ज्यादा झाग वाले डिटर्जेंट से बचना चाहिए। वॉशिंग मशीन में लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा ऊनी कपड़ों के लिए खास डिटर्जेंट का भी उपयोग किया जा सकता है। इससे कपड़ों का रंग फीका नहीं पड़ता और कपड़े लंबे समय तक अच्छे बने रहते हैं।

वॉशिंग मशीन का सही मोड चुनें
ऊनी कपड़े जल्दी साफ हो जाते हैं, इसलिए वॉशिंग मशीन में हमेशा वूलन मोड या जेंटल यानी हल्के वॉश मोड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। तेज या हैवी मोड पर स्वेटर धोने से कपड़े की शाइन खत्म हो सकती है और उनकी उम्र भी कम हो जाती है। सही मोड चुनने से ऊनी कपड़ों की गुणवत्ता बनी रहती है और वे खराब नहीं होते।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र