दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की नई डिप्टी CM, आज लेंगी शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की अगली डिप्टी मुख्यमंत्री होंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार शनिवार को डिप्टी CM पद की शपथ लेंगी।
बारामती में हुई अहम मीटिंग
सुनेत्रा पवार और पारिवारिक सलाहकार नरेश अरोड़ा के बीच आज बारामती में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पार्थ पवार और जय पवार भी मौजूद रहे। बैठक में एनसीपी नेताओं ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM बनने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकृति दे दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई चर्चा

इस महत्वपूर्ण निर्णय से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनसीपी नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार से चर्चा की। बैठक में उन्हें डिप्टी CM की जिम्मेदारी संभालने का निमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
सुनेत्रा पवार शनिवार शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, जिससे राज्य की राजनीति में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी।
