लूट लो मौका! ‘Border 2’ के मेकर्स का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, अब सिर्फ 149 रुपये में देखें फिल्म

नई दिल्ली। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुका है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म के मेकर्स ने ऑडियंस को ऐसा रिटर्न गिफ्ट दिया है, जिसने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है।
अब इतने कम में मिलेगी ‘Border 2’ की टिकट
अगर आप ‘बॉर्डर 2’ को बड़े पर्दे पर देखने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन महंगे टिकटों की वजह से कदम रुक रहे थे, तो अब टेंशन खत्म हो गई है। फिल्म के निर्माता टी-सीरीज ने दर्शकों के लिए खास ऑफर का ऐलान किया है। आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मेकर्स ने बताया कि मंगलवार को दर्शक सिर्फ 149 रुपये में ‘बॉर्डर 2’ का लुत्फ उठा सकते हैं। पोस्ट में लिखा गया है कि मंगलवार अब और भी खास होने वाला है, क्योंकि यह ऑफर लोगों को सिनेमाघरों तक खींच लाने के लिए काफी है।
सोशल मीडिया पर फैंस में जबरदस्त उत्साह
149 रुपये में टिकट मिलने की खबर सामने आते ही सनी देओल के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब मंगलवार को फिल्म की कमाई और तेज होगी। वहीं दूसरे फैन ने इसे शानदार फैसला बताते हुए कहा कि इस ऑफर के चलते वह अब थिएटर में जाकर फिल्म देख पाएंगे। कई लोगों ने यह भी कहा कि ऑफिस के बाद वे खास तौर पर मंगलवार को ही फिल्म देखने का प्लान बनाएंगे।

सिर्फ मंगलवार तक सीमित है यह ऑफर
हालांकि, मेकर्स की ओर से साफ किया गया है कि 149 रुपये में टिकट का यह ऑफर केवल मंगलवार के लिए ही वैध रहेगा। यानी दर्शकों के पास सस्ते में ‘बॉर्डर 2’ देखने का यह मौका सीमित समय के लिए है। बॉक्स ऑफिस पर पहले से मजबूत पकड़ बनाए बैठी फिल्म के लिए यह कदम मंगलवार की कमाई को और बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
