भारत टेक्स 2026 में पंजाब का दमदार दांव, निवेशकों के सामने नई टेक्सटाइल नीति पेश करेंगे CM भगवंत मान

Bhagwant-Maan-delhi-1784000173381_v

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वह पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे और देश-विदेश के निवेशकों के सामने पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीति प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

पंजाब स्टेट पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

भारत टेक्स 2026 के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह “रीइमैजिनिंग पंजाब्स टेक्सटाइल फ्यूचर: फ्रॉम ट्रेडिशनल स्ट्रेंथ्स टू टेक्निकल लीडरशिप” विषय पर आयोजित पंजाब नॉलेज सेशन को संबोधित करेंगे।

निवेशकों के सामने रखेंगे नई औद्योगिक नीति

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े निवेशकों और प्रतिनिधियों को पंजाब में उपलब्ध निवेश संभावनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और विज़न पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और निर्यात को बढ़ावा देना है।

टेक्सटाइल सेक्टर को नई दिशा देने की तैयारी

सरकार का फोकस पारंपरिक कपड़ा उद्योग की ताकत को आधुनिक तकनीकी क्षमता के साथ जोड़कर पंजाब को टेक्सटाइल क्षेत्र में एक प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने पर है। भारत टेक्स 2026 के मंच से राज्य सरकार इसी रणनीति को उद्योग जगत के सामने विस्तार से प्रस्तुत करेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र