Realme P4 Lite First Sale: 6300mAh बैटरी वाला दमदार फोन अब सिर्फ ₹7,999 में, लॉन्च ऑफर में मिल रहा ₹2,000 तक का डिस्काउंट

realme-p4-lite-1771930737

नई दिल्ली। बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचाने के बाद रियलमी का नया 6300mAh बैटरी वाला फोन अब पहली सेल में खरीद के लिए उपलब्ध है। हाल ही में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite अपनी बड़ी बैटरी और किफायती कीमत की वजह से चर्चा में है। कंपनी पहली सेल में इस फोन पर बंपर ऑफर दे रही है, जिसके बाद इसे महज 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

यह फोन P4 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है और इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिजाइन की बात करें तो इसके बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है।

पहली सेल में क्या है ऑफर?

Realme P4 Lite को 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।

कंपनी पहली सेल में 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। ऑफर का लाभ लेने के बाद यह फोन 7,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत में उपलब्ध होगा।

यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन—बीच गोल्ड, ऑब्सिडियन ब्लैक और सी ब्लू में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इसे Flipkart और रियलमी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस बजट फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Realme UI पर काम करता है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 6,300mAh की बैटरी है, जो 15W USB Type-C वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, ब्लूटूथ 5.2, GPS और 4G LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

बड़ी बैटरी, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और किफायती कीमत के साथ Realme P4 Lite बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता नजर आ रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र