Samsung Galaxy M47 5G हुआ ₹8,000 तक महंगा, लॉन्च के एक हफ्ते बाद बढ़ी कीमत; खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung-Galaxy-M47-5G-(1)-1783920352148_v

नई दिल्ली: सैमसंग के नए Galaxy M47 5G स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च के महज एक हफ्ते बाद बढ़ गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4 जुलाई को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था, लेकिन अब इसकी कीमत में 7,000 से 8,000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिल रहा है। यह स्मार्टफोन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ी हुई कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Galaxy M47 5G की नई कीमत हुई इतनी

सैमसंग ने Galaxy M47 5G को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। इस वेरिएंट की लॉन्च कीमत 25,999 रुपये रखी गई थी, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे 22,999 रुपये में खरीद सकते थे।

अब यही वेरिएंट 32,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले इसकी कीमत 7,000 रुपये बढ़ गई है, जबकि ऑफर कीमत की तुलना में यह करीब 10,000 रुपये महंगा हो गया है।

8GB वेरिएंट की कीमत में भी हुआ इजाफा

Galaxy M47 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्रभावी लॉन्च कीमत 25,999 रुपये थी। अब यह मॉडल 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को लॉन्च ऑफर के दौरान 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। इस तरह दोनों वेरिएंट की कीमत में 8,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

कीमत बढ़ने के पीछे उठ रहे सवाल

पिछले कुछ समय में भारत में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Nothing, Realme, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियों ने मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है।

हालांकि Galaxy M47 5G की कीमत में इतनी जल्दी बदलाव को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि यह स्मार्टफोन अभी हाल ही में लॉन्च हुआ है, ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी को लॉन्च से पहले ही कंपोनेंट और मेमोरी की लागत का अनुमान रहा होगा।

कंपनी की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

Galaxy M47 5G की कीमत बढ़ोतरी को लेकर फिलहाल सैमसंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि कीमत में यह बदलाव स्थायी है या सीमित अवधि की लॉन्च रणनीति का हिस्सा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र