श्रवण कुमार वर्मा को मिलेगा सिल्वर मेडल, 77 कार्मिक होंगे सम्मानित

फैसल बेग

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में कारागार विभाग ने 77 कार्मिकों की सूची जारी की है, जिनमें प्रधान सहायक श्रवण कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है। उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
मेडल के साथ कारागार महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में श्रवण कुमार वर्मा कारागार मुख्यालय, लखनऊ में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं। राज्य के विभिन्न जनपदों में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने विभागीय हित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
