असम में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान क्रैश, दो पायलट शहीद

untitled-design-(57)

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद हो गए। वायुसेना ने शुक्रवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी और शोक व्यक्त किया।

हादसा कैसे हुआ
वायुसेना के मुताबिक, विमान जोरहाट से प्रशिक्षण मिशन पर उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आखिरी बार विमान का संपर्क गुरुवार शाम को हुआ था। वायुसेना की खोज और बचाव टीम ने सैन्य और पुलिस प्रशासन के सहयोग से देर रात लगभग एक बजे विमान का मलबा ढूंढ निकाला।

शहीद पायलटों को दी श्रद्धांजलि
वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जाता है। सभी वायुसेना कर्मी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में उनके साथ हैं।

सुखोई-30 एमकेआई की जानकारी
सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला बहुउद्देशीय लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूस के सुखोई कंपनी द्वारा विकसित किया गया था। भारत में इसे लाइसेंस के तहत HAL निर्माण करता है और वायुसेना के पास 260 से अधिक विमान हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक में जून 2024 और ग्वालियर में जनवरी 2023 में भी सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र