UP Weather 21 September: दो दिन मौसम रहेगा साफ, फिर बदलेगा मिजाज; 25-26 सितंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट

up_rain_1789967750471_fInM_17899

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 21 और 22 सितंबर को आसमान लगभग साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 23 सितंबर से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ कई इलाकों में वज्रपात का भी खतरा है।

बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव क्षेत्र बढ़ रहा यूपी की ओर

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ पश्चिमी-पूर्वी द्रोणिका और आकाशीय चक्रवात के भी मिलने की संभावना है। इन मौसमी परिस्थितियों के एक साथ आने से बनारस समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 सितंबर को मौसम लगभग शुष्क रहेगा। 23 सितंबर से बदलाव के संकेत मिलेंगे, जबकि 25 और 26 सितंबर को आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

24 से 26 सितंबर के बीच 50 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

24 से 26 सितंबर के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में मौसम के बदलते मिजाज के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

मानसून की विदाई के पूर्वानुमानों के बीच मौसम में यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले सप्ताह तक हुई मध्यम से तेज बारिश से धान के खेतों को पर्याप्त पानी मिला है, लेकिन अरहर, मूंग जैसी दलहनी फसलों और सब्जियों पर लगातार बारिश का असर पड़ने लगा था।

21-22 सितंबर को बारिश नहीं, धूप और उमस बढ़ा सकती है परेशानी

21 और 22 सितंबर को बारिश की संभावना कम है। इन दोनों दिनों में तेज धूप निकलने से वातावरण में उमस बढ़ सकती है। 22 सितंबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक करीब तीन दिन बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।

धूप निकलने से बढ़ी गर्मी, तापमान 33 डिग्री के पार

रविवार को तेज धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही धूप तेज रही और दोपहर तक गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। लोग धूप से बचते नजर आए।

बिजनौर के नगीना स्थित कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ दिन में गर्मी का असर भी साफ दिखाई दिया।

बारिश थमने से फिर बढ़ी उमस

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन अब बारिश थमने और तापमान बढ़ने से लोगों को फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बारिश नहीं होने पर उमस बढ़ सकती है और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र