Vivo T4 5G वैलेंटाइन वीक में हुआ सस्ता: 7300mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ धमाका
नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक पर पार्टनर को गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं? तो Vivo ने आपका काम आसान कर दिया है। कंपनी का पावरफुल 5G स्मार्टफोन Vivo T4 5G अब फ्लिपकार्ट पर पहले से कहीं कम कीमत में उपलब्ध है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,300mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। साथ ही डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो इसे इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल ऑप्शन बनाता है।
Vivo T4 5G पर स्पेशल वैलेंटाइन ऑफर
Vivo T4 5G की रिटेल कीमत ₹25,999 है, लेकिन वैलेंटाइन वीक के मौके पर Flipkart इस फोन पर फ्लैट 11% डिस्काउंट दे रहा है। इसका मतलब फोन अब सिर्फ ₹22,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पेमेंट पर ₹1,000 अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है।
Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर फ्लैट 5% कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा, एक शानदार एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसमें आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके ₹19,000 तक की छूट ले सकते हैं।
Vivo T4 5G के टॉप फीचर्स
- बैटरी और चार्जिंग: 7,300mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
- डिस्प्ले: 6.77-इंच 120Hz कर्व्ड AMOLED, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस।
- प्रोसेसर और रैम: Snapdragon 7s Gen 3, 8/12GB रैम।
- कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग।
- सॉफ्टवेयर: Android 15।
- अतिरिक्त फीचर्स: IP65 रेटिंग, ग्लास बैक डिजाइन।
यह फोन बड़े बैटरी बैकअप, स्मूद परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ बजट-फ्रेंडली ऑप्शन के तौर पर खरीदारों के लिए एक परफेक्ट वैलेंटाइन गिफ्ट साबित हो सकता है।
