Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने तोड़े वॉर फिल्मों के रिकॉर्ड, दसवें दिन छूया 275 करोड़ का आंकड़ा

new-project-2026-02-02t093912-1770005336

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल कर रही है। 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुई यह वॉर ड्रामा फिल्म दस दिनों के भीतर साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जेपी दत्ता की क्लासिक ‘बॉर्डर’ (1997) का सीक्वल दर्शकों को वैसा ही रोमांच दे रहा है, जैसा पहली फिल्म ने सालों पहले किया था।

‘बॉर्डर 2’ का लगातार बढ़ता कलेक्शन
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 30 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यह बढ़कर 36.5 करोड़ पर पहुंची। तीसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल आया और यह 54.5 करोड़ रही। चौथे दिन 59 करोड़ की कमाई के साथ दर्शक उत्साहित हो उठे। इसके बाद पांचवें दिन 20 करोड़, छठवें दिन 13 करोड़, सातवें दिन 11.25 करोड़, आठवें दिन 10.75 करोड़ और नौवें दिन 17.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

दसवें दिन का धमाका: 22.50 करोड़
दसवें दिन फिल्म ने सेकेंड संडे टेस्ट भी पास कर दिया। दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई 22.50 करोड़ रही। इस दिन की कमाई के बाद फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 275.25 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। वहीं, भारत में फिल्म ने 250 करोड़ और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

टॉप वॉर फिल्मों को पछाड़ा
‘बॉर्डर 2’ ने अपने पहले दस दिनों में कई ब्लॉकबस्टर वॉर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें ‘बॉर्डर’, ‘टारगेट’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘पलटन’, ‘इक्कीस’, ‘120 बहादुर’, ‘सैम बहादुर’, ‘फाइटर’, ‘केसरी’ और ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन पीछे रह गए। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 370 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बन गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र