मुर्दाघर से शुरू होती है रहस्य की दास्तान: 8.8 IMDb रेटिंग वाली सीरीज ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका

new-project-2026-02-14t111922-1771048169

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों रियल-इंसिडेंट से प्रेरित कंटेंट दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है और इसी कड़ी में हाल ही रिलीज हुई भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह सीरीज मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी की जिंदगी और उनकी रहस्यमयी मौत पर आधारित है। रिलीज के बाद से इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं इसकी IMDb रेटिंग 8.8 बताई जा रही है।

मुर्दाघर से खुलता है रहस्य का पहला पन्ना
सीरीज की शुरुआत एक सस्पेंस भरे सीन से होती है, जहां मुर्दाघर में गौरव तिवारी का पोस्टमार्टम चल रहा होता है। पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या मान लेती है, लेकिन गले पर मिले निशान मामले को नया मोड़ दे देते हैं। इसी बीच एक राइटर की एंट्री होती है, जो गौरव की जिंदगी पर किताब लिखना चाहती है और कहानी फ्लैशबैक में जाकर उनके अतीत की परतें खोलने लगती है।

पायलट बनने का सपना और पैरानॉर्मल दुनिया का रास्ता
कहानी में दिखाया गया है कि गौरव पहले पायलट बनने का सपना देखते थे, लेकिन एक रहस्यमयी घटना उनकी जिंदगी की दिशा बदल देती है और वह पैरानॉर्मल दुनिया की ओर मुड़ जाते हैं। बाद में वे इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी से जुड़ते हैं और केस सॉल्व करते हुए इस फील्ड में पहचान बना लेते हैं। हालांकि लगातार ऐसी गतिविधियों में रहने के कारण कुछ साल बाद उनके साथ अजीब घटनाएं होने लगती हैं और अंततः उनकी रहस्यमयी मौत की खबर सामने आती है।

दमदार कास्ट और निर्देशन ने बढ़ाया असर
सीरीज में करण टैकर ने गौरव तिवारी का किरदार निभाया है, जबकि कल्कि कोचलिन, दानिश सूद, सलोनी बत्रा, शुभम चौधरी और निमिशा नायर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। निर्देशन की कमान रॉबी ग्रेवाल ने संभाली है, जिन्होंने कहानी को सस्पेंस और डर के संतुलन के साथ पेश करने की कोशिश की है। यह सीरीज 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र