BSNL का नया धमाकेदार प्लान, फ्री में देखें T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 के सभी मैच

bsnl-offer-1-1770733210

BSNL ने क्रिकेट फैंस के लिए एक शानदार तोहफा पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने नया ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को तीन महीने तक JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान के जरिए क्रिकेट प्रेमी मौजूदा T20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ IPL 2026 के सभी मैच बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देख सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स अपने पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्मों का भी मजा ले पाएंगे।

BSNL ने इस नए ऐड-ऑन पैक की जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए दी है। यह पैक 499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है और इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की है। यूजर्स इस पैक को अपने किसी भी मौजूदा BSNL प्लान के साथ एक्टिवेट कर सकते हैं। इस पैक के तहत JioHotstar, SonyLIV और Zee5 को दो स्क्रीन पर एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, यानी मोबाइल और टीवी दोनों पर कंटेंट देखा जा सकेगा।

क्रिकेट के लिहाज से यह प्लान खास माना जा रहा है। JioHotstar पर जहां T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 के सभी मुकाबले लाइव देखे जा सकेंगे, वहीं SonyLIV पर भी कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स उपलब्ध रहेंगे। BSNL लगातार अपने ग्राहकों के लिए किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी प्लान पेश कर रहा है।

हाल ही में BSNL ने 2626 रुपये का लॉन्ग वैलिडिटी प्लान भी लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोजाना 2.26GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS की सुविधा दी जा रही है। यह ऑफर 24 फरवरी 2026 तक वैलिड है और इसके जरिए यूजर्स पूरे साल अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं।

नेटवर्क के मोर्चे पर भी BSNL तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने बजट में कंपनी के नेटवर्क अपग्रेड के लिए करोड़ों रुपये के फंड का ऐलान किया है। पिछले साल नवंबर में BSNL ने देशभर में 4G सर्विस लॉन्च की थी और इसके लिए करीब एक लाख नए 4G/5G टावर लगाए गए हैं। कंपनी का नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, जिससे आने वाले समय में यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र