शराब के साथ ये फूड भूलकर भी न खाएं, वरना बिगड़ सकती है सेहत

शराब पीना जहां बहुत से लोगों के लिए एक सोशल आदत बन चुका है, वहीं इसके साथ खाने की गलत चीजें आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। अक्सर लोग शराब के साथ चखना यानी स्नैक्स का आनंद लेते हैं, लेकिन कुछ फूड्स ऐसे हैं जो शराब के साथ मिलकर पाचन, लिवर और दिल के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। जानिए, किन चीजों से दूर रहना चाहिए।
नमकीन और मसालेदार फूड से बचें
शराब के साथ आमतौर पर नमकीन और मसालेदार चीजें खाने की आदत होती है। बाजार में मिलने वाली पैकेट नमकीन बहुत स्पाइसी और तेल युक्त होती हैं। इनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए ठीक नहीं है। शराब शरीर को डिहाइड्रेट करती है, ऐसे में अधिक नमक और मसाले का सेवन प्यास और पेट की परेशानी बढ़ा सकता है।
ब्रेड और प्रोसेस्ड फूड से सावधान
कुछ लोग शराब के साथ सैंडविच या ब्रेड से बने स्नैक्स पसंद करते हैं। ये फूड्स गैस और बदहजमी का कारण बन सकते हैं। शराब के साथ ब्रेड खाने से लिवर पर भी असर पड़ता है। ब्रेड में मौजूद यीस्ट पचाने में मुश्किल होती है और पेट में गैंडिडा बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना रहती है।
पिज्जा और बर्गर का सेवन सीमित करें
शराब के साथ पिज्जा या बर्गर खाना कई लोगों को पसंद आता है, लेकिन यह पेट के लिए खतरनाक हो सकता है। मैदा और टमाटर वाले पिज्जा से एसिड रिफ्लक्स, गैस और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। शराब और हाई-कार्ब फूड्स का कॉम्बिनेशन पेट पर दबाव डालता है और पाचन क्रिया धीमी कर देता है।
मूंगफली और बीन्स से दूरी बनाएं
कुछ लोग शराब के साथ मूंगफली, राजमा, छोले या बीन्स खाना पसंद करते हैं। खासतौर पर रेड वाइन के साथ ये चीजें सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। रेड वाइन में टेनिन और बीन्स में आयरन मौजूद होता है, जिससे आयरन का अवशोषण नहीं हो पाता और पेट में भारीपन की समस्या बढ़ जाती है।

चॉकलेट और मीठे से बचें
शराब के साथ चॉकलेट या मीठा खाने से बचें। चॉकलेट में शुगर और कैफीन की अधिकता होती है, जो गैस्ट्रो और पाचन समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसके अलावा, शराब के प्रभाव को बढ़ा कर नशा जल्दी चढ़ा देती है, जिससे शरीर और दिमाग पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
शराब पीते समय ये सावधानियां अपनाकर आप पाचन, लिवर और हृदय संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें, शराब और फूड का सही कॉम्बिनेशन आपकी सेहत बनाए रखने में मदद करता है।
