Tata Sierra और Hyundai Creta से कितनी अलग है नई Renault Duster? दमदार फीचर्स और पावर ने मचाया हड़कंप

duster-exterior-right-front-thre

SUV सेगमेंट में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। Renault ने नई जनरेशन Duster की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 21,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है। पुरानी डस्टर के मुकाबले नई Renault Duster पूरी तरह बदले हुए अवतार में आ रही है। इसका डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड, मजबूत और मॉडर्न है, जो इसे सीधे तौर पर Hyundai Creta, Tata Sierra और अन्य मिड-साइज SUV को कड़ी टक्कर देने वाला बनाता है। खास बात यह है कि बदलाव सिर्फ एक्सटीरियर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इंटीरियर और टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह SUV प्रीमियम सेगमेंट की झलक देती है।

डिजाइन और रोड प्रेजेंस में दिखेगा बड़ा बदलाव

नई जनरेशन Renault Duster को ज्यादा SUV-कैरेक्टर के साथ तैयार किया गया है। इसका ऊंचा स्टांस, शार्प बॉडी लाइंस और मजबूत लुक इसे पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह Duster अब सिर्फ शहरी सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऑफ-रोडिंग के शौकीनों को भी खूब पसंद आएगी।

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए खास ज्योमेट्री

नई Renault Duster में 26.9 डिग्री का एप्रोच एंगल और 34.7 डिग्री का डिपार्चर एंगल दिया गया है, जो इसे खराब रास्तों और ऑफ-रोड ट्रैक के लिए बेहतरीन बनाता है। इसके अलावा 17.9 डिग्री का मल्टीमीडिया व्यूइंग एंगल और ड्राइवर की आंख से स्क्रीन की दूरी 502 मिमी रखी गई है, जिससे ड्राइविंग के दौरान स्क्रीन देखना ज्यादा सहज और सुरक्षित हो जाता है।

सेगमेंट का सबसे बड़ा बूट स्पेस

स्टोरेज के मामले में भी नई Duster अपने सेगमेंट में बाजी मारती नजर आ रही है। इसमें 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो इसे फैमिली और लॉन्ग ट्रिप के लिए बेहद उपयोगी बनाता है। वहीं पार्सल शेल्फ के नीचे 518 लीटर का अतिरिक्त स्पेस मिलता है। इसके साथ ही 32.6 लीटर की इंटीरियर स्टोरेज दी गई है, जिससे केबिन में छोटे-बड़े सामान रखने में आसानी होगी।

टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी में बड़ा अपग्रेड

नई Renault Duster अपने सेगमेंट की पहली SUV होगी, जिसमें Google Built-in के साथ openR Link मल्टीमीडिया सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा SUV में 48 कलर की एंबिएंट लाइटिंग और मल्टी-सेंस ड्राइव मोड भी मिलेंगे, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देते हैं। ये फीचर्स इसे Creta और Sierra जैसी गाड़ियों से अलग पहचान दिलाते हैं।

7 साल की वारंटी से बढ़ेगी ग्राहकों की टेंशन फ्री ड्राइव

Renault Forever प्रोग्राम के तहत कंपनी नई Duster के साथ 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। इस सेगमेंट में इतनी लंबी वारंटी इसे एक मजबूत दावेदार बनाती है और लंबे समय तक कम मेंटेनेंस की गारंटी देती है।

इंजन और पावर में भी नहीं कोई समझौता

नई Renault Duster में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 163 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 1.8 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम भी पेश किया जाएगा, जिसे सेगमेंट का सबसे पावरफुल हाइब्रिड सेटअप माना जा रहा है। पावर और माइलेज का यह कॉम्बिनेशन इसे नई जनरेशन की परफेक्ट SUV बनाता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र